जेवर: भट्टा गांव में जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने की पंचायत, स्थानीय विधायक भी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के भट्टा गांव में शनिवार को जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने पंचायत की। इस दौरान स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। किसानों ने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं विधायक ने किसानों की मांग को जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।