जेवर: जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर, चालक समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा में स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में चालक समेत दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं ट्रक चालक घटना के बाद से फरार हो गया है।