जेवर: जेवर क्षेत्र के राजकीय कन्या महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में राजकीय कन्या महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने स्थानीय विधायक के साथ सेल्फी ली।