जेवर: जेवर क्षेत्र में 37 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 37 वर्षीय महिला ने घर पर जहरीला पदार्थ का कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में महिला को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।