जेवर: रंहेरा गांव के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर विधायक धीरेंद्र सिंह से की मुलाकात, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के रंहेरा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को विस्थापन की मांग को लेकर रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय विधायक को ज्ञापन सौंपा है।