जेवर: जेवर क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा की जेवर क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दंपति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद से फरार हो गया है।