होशंगाबाद नगर: तवा पुल और आंचल खेड़ा के बीच यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 यात्री घायल
नर्मदापुरम में रविवार यात्रियों से भरी बस तवा पुल और आंचलखेड़ा के बीच अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा करीब 6:15 बजे हुआ। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 12 यात्रियों के घायल होने की प्रारंभिक जानकारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नर्मदापुरम भेजा गया।