नागद्वारी मेला क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
03 प्रकरण दर्ज, करीब 38 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में पचमढ़ी के नागद्वारी मेला क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की टीम द्वारा नागद्वारी मेला क्षेत्र के भाजियागिरी, नागफनी, जलगली एवं बड़ा महादेव के आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच एवं कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा से संबंधित कुल 03 प्रकरण कायम किए गए।
कार्रवाई के दौरान करीब 38 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7,600 रुपये आंकी गई है। संबंधित प्रकरणों में आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh