अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई
राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां की जप्त
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले में अवैध रेत परिवहन के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 03 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जप्त की गई हैं।
संयुक्त कार्रवाई के दौरान ग्राम मरोड़ा में रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई। जप्त वाहन को पुलिस थाना रामपुर गुर्रा की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार नर्मदापुरम शहर में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 02 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जप्त की गईं। दोनों वाहनों को पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है।
जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मानसून की प्रतिबंधित अवधि में रेत का अवैध उत्खनन किए जाने के मामले में संबंधितों के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान खनि निरीक्षक श्री बसंत पाटिल, प्रभारी खनि निरीक्षक श्री कृष्णकांत परस्ते, थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh