इंदरगढ़: *इंदरगढ़ नगर में खरीदारों की लगी भीड़, दो से तीन घंटे लगा रहा जाम, यात्री और आमजन परेशान, पुलिस नदारद
इंदरगढ़ नगर में दीपावली त्योहार को देखते हुए आज दिन भर भीषण जाम रहा। दूरदराज से आ रहे यात्रियों को जाम में फंसे रहने से कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दुकानदारों द्वारा मेन रोड पर तखत एवं गुमटियां रखकर अस्थायी अतिक्रमण कर लेने से रविवार शाम 4 से6 बजे तक करीब 2 घंटे तक जाम लगे रहने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। इस दौरान पुलिस व्यवस्था नदारद रही।