ज्ञानपुर: जिले में खुलेंगे 54 उप स्वास्थ्य केंद्र, सीएमओ ने दी जानकारी
जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर होंगी। 54 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने की शासन से मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग ग्राम पंचायतों के चयन में जुट गया है। 206 उपकेंद्र पहले से संचालित हैं। अब 54 नए खुलने से इनकी संख्या 260 पहुंच जाएगी। इन उप केंद्रों को पहले किराये के मकान में शुरू किया जाएगा।