ज्ञानपुर: गोपीगंज में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मयंक के खिलाफ थाना गोपीगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को कस्बा गोपीगंज से गिरफ्तार किया और विधिक कार्यवाही के बाद चालान माननीय न्यायालय किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही दंडित कराया जाएगा।