मोठ: शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो लोग घायल, कूदकर बचाई जान
Moth, Jhansi | Nov 28, 2026 झांसी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के बकुआ बुजुर्ग गांव में ट्रैक्टर पलटने से दो लोग घायल हो गए। कल्लू कुशवाहा खेत से ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार दोनों लोगों ने कूदकर जान बचाई, लेकिन चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मोठ अस्पताल भेजा। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया।