कानपुर: प्रदेश महामंत्री के सामने लात-घूंसे चले
भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के संवाद कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी के संवाद कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच कथित मारपीट की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।