सिरसागंज: सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव में युवती को मकान के दरवाजे से जबरन उठा ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता पहुंची थाने
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने मां के साथ मंगलवार को थाने पहुंचकर गांव के ही एक युवक पर जबरन दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी है। पीड़िता द्वारा बताया गया कि विगत दिवस शाम को जब वह अपने मकान के दरवाजे पर बच्चों के साथ खेल रही थी तभी गांव का ही एक युवक उसे जबरन उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।