सिरसागंज: गाँव सिरसाखास में गाली-गलौज का विरोध करने पर मोहल्ले के लोगों ने मां-बेटे के साथ की मारपीट, थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सिरसाखास की निवासी वृद्ध महिला धनदेवी सोमवार की शाम को अपने मकान के दरवाजे पर खड़ी हुई थी। तभी मोहल्ले का ही एक युवक अंशू आकर धनदेवी से गाली-गलौज करने लगा। जब धनदेवी के लड़के आमोद ने इसका विरोध किया तो इसी को लेकर युवक व उसके परिजनों ने मिलकर आमोद व उसकी मां धनदेवी के साथ मारपीट शुरू कर दी।