सिरसागंज: गांव कौरारा खुर्द में ससुरालीजन ने महिला के साथ की मारपीट, पीड़िता पहुंची थाने, मामले की दर्ज कराई शिकायत
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव कौरारा खुर्द निवासी महिला अंजली के साथ सोमवार की शाम को उसके ससुरालीजनों ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर देते हुए बताया कि जब वह अपने मकान की छत पर थी, तभी उसकी सास, ननद व देवर एकराय मशवरा होकर आए और गाली गलौज करते हुए अंजली के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।