लखीसराय: जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंगलवार की दोपहर 12:30 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी केअनुसार बैठक में संबंधित थानाध्यक्षों ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की गहन समीक्षा की तथा लंबित मामलों, गश्ती व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिए