भरगामा: शंकरपुर में चोरी की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश, बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चोरी
भरगामा थाना क्षेत्र में चोरों का गिरोह सक्रिय है. ग्रामीण इलाके में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस अक्षम साबित हो रही है. शनिवार की रात शंकरपुर गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर नकदी,सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब 3 से चार लाख से ऊपर की संपत्ति चोरी कर ली. रविवार को जब गृहस्वामी राकेश कुमार झा वापस घर लौटे तो कमरे का दरवाजा टूटा पाया.