भरगामा: अररिया: सिमरबनी पंचायत भवन में विशेष कैंप में लोगों की समस्याएं सुनी गईं
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत भवन में गुरुवार को 11 बजे के करीब विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप के माध्यम से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामकल्याण मंडल ने सैकड़ो ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान किया. बताया गया कि नए राशन कार्ड बनवाने के नाम पर बिचौलियों के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध उगाही की जा रही थी.