भरगामा: सुकेला साह टोला के पास बाइक और यात्री बस की टक्कर में दो युवक घायल, इलाज जारी है
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सुकेला साह टोला के समीप मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बाइक व यात्री बस की सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया गया कि पुष्प विमान यात्री बस अररिया से सहरसा की ओर जा रही थी. जबकि काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक खजुरी से सुकेला मोड़ की ओर आ रहे थे.