भरगामा: भरगामा पुलिस ने चोरी के सामान के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार
भरगामा थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार में शुक्रवार कि रात्रि दुकानों से हुई चोरी मामले में भरगामा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. साथ ही पुलिस ने चोर के घर से चार पानी का मोटर व दो बोरा चायपत्ती को बरामद किया है.मामले में पुलिस ने थरूआपट्टी के 28वर्षीय प्रमोद कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है.