भरगामा: भरगामा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, एक बाइक भी जब्त
भरगामा और रानीगंज थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर मूसहरनियां नहर के समीप से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो बदमाशों को रंगे हाथ पकड़ा है. जानकारी भरगामा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने दी है. पकड़े गए बदमाशों में रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा गांव निवासी छोटू यादव व परिहारी गांव निवासी अभिषेक ऊर्फ रोशन मंडल शामिल हैं.