भरगामा: डस्टबिन के स्थान पर दी जा रही सस्ती बाल्टी, 5 रुपये शुल्क लिया जा रहा, ग्रामीणों ने लगाया धांधली का आरोप
भरगामा प्रखंड क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत वितरित किए जाने वाले बाल्टी में स्थानीय लोगों ने धांधली का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि घरों में वितरण किए जाने के लिए डस्टबिन की जगह हरेक माल वाली सस्ती बाल्टी दी जा रही है. लोगों का कहना है कि यह डस्टबिन नहीं बल्कि सड़क किनारे महज 10 से 20 रुपए में मिलने वाला बाल्टी है.