चाईबासा: नगर परिषद अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश ने अमला टोला से गुरुद्वारा तक स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी की बाधाएं चिन्हित कीं
मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में उत्पन्न जलजमाव की समस्या को लेकर नगर परिषद द्वारा स्थायी समाधान की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। इसी क्रम में आज नगर परिषद अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश ने अमला टोला से होते हुए शांति नगर, गाड़ीखाना एवं गुरुद्वारा क्षेत्र तक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जलजमाव के मूल कारण को चिन्हित