पीपराकोठी: राजद सांसद सुधाकर सिंह पर शुक्रवार को एसपी के निर्देश पर दर्ज हुई प्राथमिकी
राजद सांसद सुधाकर सिंह पर शुक्रवार एसपी सिंह के निर्देश पर दर्ज हुई प्राथमिकी। उन पर वाटरपार्क निर्माण स्थल पर मजमा बना जमीन की जुताई करने व अशांति फैलाने का आरोप है। बता दे कि सांसद शुक्रवार को निर्माण स्थल के पास किसानों के साथ बैठक की,फिर स्वयं ट्रेक्टर चला कर जुताई की थी। विभाग के अनुसार सरकारी जमीन है, स्थानीय किसान जमाबन्दीदार वर्षो से खेती कर रहे है।