किराना दुकान में पेट्रोल बेचते समय लगी आग, 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा
दानपुर थाना क्षेत्र के खेड़ापाड़ा कटुम्बी गांव में रविवार दोपहर एक किराना दुकान में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने के दौरान भीषण आग लग गई। हादसे में 15 वर्षीय अजेश पुत्र रमेश गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार अजेश दुकान पर बोतलों में पेट्रोल भर रहा था, तभी अचानक पेट्रोल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग विकराल हो गई। अजेश की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को तत्काल महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
#Dungarpur #Danpur #FireIncident #PetrolFire #BreakingNews MGHospital