गाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
डूंगरपुर जिले के कुआं थाना क्षेत्र के सालेडा गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सालेडा निवासी गटू अहारी लकड़ी खाली कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। गमेला तालाब के पास अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे तालाब में जा गिरा और पलट गया। हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Dungarpur
#Chaurasi
#RoadAccident
#TractorAccident
#Saleda
Dungarpur, Dungarpur | Jun 15, 2026