कुएं में ट्रैक्टर सहित गिरा चालक, नागरिक सुरक्षा दल ने किया सफल रेस्क्यू
प्रतापगढ़। जिले के ग्राम कुलमीपुरा में सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर कुएं में गिर जाने से हड़कंप मच गया। हादसे में चालक मोहनलाल लबाना निवासी ढलमू मानपुरा भी कुएं में गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा दल और पुलिस मौके पर पहुंचे। चीफ वार्डन देवीलाल मीणा के नेतृत्व में टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल को बाहर निकाला। धमोत्तर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
#PratapgarhNews #RescueOperation #TractorAccident #WellAccident #CivilDefense