लखीसराय: विष्णु महायज्ञ में लगे आकर्षक झूले, किऊल नदी बनी उत्सव का केंद्र
लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार स्थित किऊल नदी तट पर 20 अप्रैल से शुरू हो रहे विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यज्ञ स्थल को जहां भव्य रूप दिया गया है, वहीं श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।रविवार की पूर्वाह्न 11:30 बजे किऊल नदी परिसर में कई प्रकार के झूले लगाए गए देखे गए।