लखीसराय शहर के नया बाजार रेलवे पुल के नीचे रेलवे द्वारा लगाया गया लोहे का बैरिकेडिंग गिर जाने से शनिवार को राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे पुल के नीचे मुख्य सड़क पर बैरिकेडिंग गिरा हुआ पाया गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया।