जमुई: हरला में शराबी पड़ोसी के विरोध पर दंपत्ति के साथ हुई मारपीट, दोनों घायल
Jamui, Jamui | Jun 18, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत एक युवक ने पड़ोसी दंपत्ति के साथ मारपीट कर दी। घायल रोहित चौधरी ने बताया कि उसका पड़ोसी साहेब चौधरी शराब पीकर हंगामा कर रहा था। विरोध करने पर उसने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी रीना देवी को भी पीटा गया। घटना में दोनों घायल हो गए।