कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2027 को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन, दावा-आपत्ति, नए मतदाताओं के पंजीयन एवं आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशि शेखर मिश्रा सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आशीष सिंह भारतीय जनता पार्टी, रफीक मेमन इंडियन नेशनल कांग्रेस, विशेष सोनी आम आदमी पार्टी, हरिशंकर ताजेन बहुजन समाज पार्टी से और पर्यवेक्षक सतीश द्विवेदी एवं सहायक प्रोग्रामर उपेंद्र कुमार जिला निर्वाचन कार्यालय से उपस्थित रहे।
#chhattisgarh #mcbdistrict