बाजपुर न्यूज
भाजपा से जुड़े कुछ लोगों पर दबाव बनाने का आरोप, लीलाधर सैनी बोले— पीछे नहीं हटूंगा
लीलाधर सैनी का भाजपा सरकार पर तंज, बोले— मौसम ने तोड़ी किसानों की कमर, अब सरकार भी तोड़ रही हैं किसानों की कमर
बाजपुर। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन में ग्राम महेशपुरा के प्रधान पति लीलाधर सैनी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौसम की मार ने पहले ही किसानों की कमर तोड़ दी है, लेकिन अब सरकार भी किसानों की परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है।
लीलाधर सैनी ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग समय-समय पर उन पर और उनके परिवार पर दबाव बनाने का प्रयास करते रहते हैं। लेकिन पीछे नहीं हटूंगा।