फुल्लीडूमर: बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने वज्रपात के मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, दी सांत्वना
बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने विधान सभा क्षेत्र के प्रखंड अंतर्गत खड़ौआ एवं घुठियारा गांव में धान की खेती करने के दौरान वज्रपात में मौत हुए कपिल देव दास, छोटू कुमार एवं उषा देवी के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इसके बाद विधायक खजाना गांव के मृतक शुकर मंगल के घर पहुंचे। जहां परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।