फुल्लीडूमर: धनकुडिया गांव में 10 वर्षीय बालक को विषैले सांप ने काटा, गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर
प्रखंड के खेसर थाना अंतर्गत धनकुड़िया गांव में एक 10 वर्षीय बालक को एक विषैले सांप के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद उसकी मां सीमा देवी ने उसे इलाज के लिए फुल्लीडुमर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी मां ने बताया कि सोए अवस्था मे उसे सांप ने डस लिया।