घाघरा: सलगी पीरहापत्थल गांव में बीडीओ ने आदिम जनजाति परिवारों से मुलाकात की, गांव की समस्याओं से हुए अवगत
Ghaghra, Gumla | Jan 3, 2025 घाघरा प्रखंड के सलगी पीरहापत्थल गांव पहुंच बीडीओ दिनेश कुमार ने आदिम जनजाति परिवार के लोगो से मुलाकात किया।इस क्रम में स्कूल,जलमीनार,आवास और कई मूलभूत सुविधा को देखा।वही आदिम जनजाति परिवार के लोगों ने बीडीओ से कहा कि स्कूल का भवन जर्जर हो गया है जल्द इसको बनवाया जाए। साथ ही सलगी से गांव तक सड़क का मांग किया ताकि आवागमन में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।