घाघरा: कसपोड़या गांव में कुएं में गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, परिजन घायल को घाघरा सीएचसी ले गए
Ghaghra, Gumla | Jan 2, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के कसपोड़या गांव में गुरुवार की दोपहर गांव के ही पंचू उरांव कुआं में डूब कर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि नया साल के उपलक्ष में अत्यधिक नशे में पंचू था नशे की हालत में कुआं में पानी लाने के लिए गया था। जहां पर पांव फिसल के कुआं में गिर गया। आस पड़ोस के लोगों के सहयोग से उसे कुआं से बेहोशी के हालत में बाहर निकाला।