घाघरा: तिलसीरी गांव के कुएं से घाघरा पुलिस ने बरामद किया एक व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गुमला
Ghaghra, Gumla | Jan 2, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के तिलसीरी गांव स्थित कुंवा से घाघरा पुलिस ने बिरसाई उरांव का शव बरामद किया।वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिरसाई मंगलवार को दिन के 3 बजे तिलसीरी गांव स्थित पुराने घर से अपना नया घर गया था।वही मंगलवार शाम 6 बजे खान पान कर पुराना घर लौट रहा था।लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।