बांसवाड़ा: कवि सुनील पटेल सन्नाटा को भाजपा जिला आईटी संयोजक बनने पर पटेल सेना के पदाधिकारियों ने किया स्वागत और सम्मान
श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के प्रदेश संयोजक कवि सुनील पटेल सन्नाटा को ज़िला भाजपा आईटी संयोजक नियुक्त किए जाने पर गुरुवार शाम 4 बजे श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के पदाधिकारियों ने स्वगत अभिनंदन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कवि सुनील पटेल का उपरणा व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर भेंटकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।