बांसवाड़ा: शहर के काली कल्याण धाम के पास सरगडावाडा स्कूल की दुर्दशा, जर्जर भवन में खतरे के साए में पढ़ रहे बच्चे#jansamasya
जनजाति बहुल बांसवाड़ा शहर के काली कल्याण क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरगडावाड़ा की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है। बुधवार दोपहर 12 बजे विद्यालय में जाकर देखा तो भवन जर्जर हो चुका है, जिससे बच्चों की जान जोखिम में पड़ गई है।विद्यालय में कुल तीन कमरे हैं, जिनमें से दो कमरे इस कदर खराब हो चुके हैं कि वहां बच्चों को बैठाकर पढ़ाना संभव नहीं हैं।