बांसवाड़ा: परतापुर कस्बे में अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लिया, युवक को लगी चोट, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
गढ़ी थाना क्षेत्र के परतापुर कस्बे में बुधवार रात 10:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया युवक को लगी चोट, वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बुधवार गुरुवार मध्य रात्रि 12 बजे एमजी अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि गोविंद पुत्र भंवरलाल निवासी काकड़ा धरा का उपचार करने के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर लिया है।