बांसवाड़ा: भीमसौर गांव के पास ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, एक युवक की मौत और दूसरा घायल, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
गढ़ी थाना क्षेत्र के भीमसौर गांव के पास बुधवार शाम 7:30 बजे बाइक को ट्रक ने चपेट में ले लिया दो युवक को लगी गंभीर चोट,परिजनों ने बताया कि मनीष पुत्र कुरिया निवासी वजवाना के शव को मोर्चरी में रखवा दिया और जितेंद्र पुत्र रमेश निवासी वजवाना का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।