जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी ने VB-G RAM G योजना, पंचायत सरकार भवन निर्माण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, मानव दिवस सृजन एवं मजदूरी भुगतान में तेजी लाने तथा स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों में लापरवाही पर जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी।
प्रधानमंत्री आवास योजना में असंतोषजनक प्रगति पर बीडीओ, तेघड़ा एवं बखरी से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया।
IPRD Bihar
#begusarai
#cmsamrat
Rural Development Department, Govt. of Bihar
Panchayati Raj Department, Govt. of Bihar.