माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वैशाली से ‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन के अवसर पर राज्यभर में 34 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इसका सीधा प्रसारण बेगूसराय के प्रेक्षा गृह में किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभुक शामिल हुए।
इस अवसर पर बेगूसराय जिले में 401.07 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इनमें स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, खेल भवन-सह-व्यायामशाला, विद्यालय भवन एवं पावर सब-स्टेशन शामिल हैं। साथ ही 375.87 करोड़ रुपये की बेगूसराय सीवरेज नेटवर्क परियोजना तथा साहेबपुरकमाल में चार इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन की योजना का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले के 1,102 लाभुकों को नवनिर्मित पक्के आवास की चाभी सौंपी गई। इन परियोजनाओं से जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, ऊर्जा, परिवहन, आवास एवं शहरी स्वच्छता की सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
IPRD Bihar
#begusarai