पौड़ी के प्रसिद्ध मिठाई प्रतिष्ठान की मिठाई में कीड़ा मिलने की शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया सैंपल
पौड़ी। शहर के एक प्रसिद्ध मिठाई प्रतिष्ठान से खरीदी गई मिठाई में कीड़ा मिलने की शिकायत से हड़कंप मच गया। करवा चौथ के लिए खरीदी गई मिक्स मिठाई की नारियल बर्फी में करीब एक इंच लंबा कीड़ा मिलने का दावा वरिष्ठ पत्रकार जसपाल नेगी ने किया। शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए लिए हैं। वहीं, प्रतिष्ठान संचालक ने मिठाई में कीड़ा मिलने के आरोपों को खारिज किया है। सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल के अनुसार, सैंपल प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Pauri, Garhwal | Oct 30, 2026