मनोहरथाना: मनोहर थाना क्षेत्र के विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन के तत्वाधान में मनोहर थाना ब्लॉक के समस्त बिजली कर्मचारियों ने एकत्रित होकर उपखंड अधिकारी व सहायक अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा।लंबे समय से बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई ज्वलंत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस हेतु पूर्व में भी लिखित एवं मौखिक रूप से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया था।