दादरी: सेक्टर-33 में फूल विक्रेता महिला को ₹500 का नकली नोट देकर शातिर महिला मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा के सेक्टर-33 में आयोजित फ्लावर शो में उस वक्त हड़कंप मच गया जब फूल विक्रेता महिला को ₹500 का नकली नोट थमा कर सामान लेकर शातिर महिला मौके से फरार हो गई। वहीं पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।