दादरी: रजनीगंधा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार चालक ने अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, पांच लोग गंभीर रूप से घायल
नोएडा में स्थित रजनीगंधा चौराहे के समीप रविवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला कार चालक ने अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कार की रफ्तार तेज होने के कारण गंभीर हादसा हुआ है।