दादरी: शिवालिक पार्क में आयोजित चार दिवसीय नोएडा फ्लॉवर शो 2025 का सफलतापूर्वक समापन, अंतिम दिन उमड़ी भीड़
नोएडा के सेक्टर-33 में स्थित शिवालिक पार्क में नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित 4 दिवसीय नोएडा फ्लावर शो 2025 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं नोएडा फ्लावर शो 2025 के अंतिम दिन भीड़ देखने को मिली। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बताया है कि जल्द ही अन्य आयोजन किए जाएंगे।